Tue. Jun 23rd, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

बरहथवा वडा अध्यक्ष द्वारा सड़ा हुआ चावल वितरण

 

बरहथवा, सर्लाही

बरहथवा नगरपालिका वडा नम्बर १४ में गरीब दलित परिवार को सड़ा हुआ चावल बाँटा गया है । बरहथवा नगरपालिका वडा नम्बर १४ के वडा अध्यक्ष संजय कुमार महतो ने अपने वडा के गरीब और दलित जनता को सड़ा हुआ चावल वितरण किया है । सर्वसाधारण द्वारा जब उनसे प्रश्न किया गया कि ऐसा चावल क्यों वितरण किया गया तो उनका जवाब था कि यह गाय गोरु को खिलाने के लिए है । स्थानीयों का आरोप है कि प्रदेश सरकार द्वारा भेजे गए चावल के बोरे को बदल दिया गया है ।

यह भी पढें   रास्वपा का पहला महाधिवेशन का आयोजन कल से शुरू

वडा नम्बर १४ की जनता उस चावल के बोरे को लेकर इलाका प्रहरी कार्यालय में जाकर जानकारी करा चुकी है साथ ही सीडीयो तथा एसपी को भी जानकारी कराई गई है । फिलहाल किसी कारवाही की जानकारी नहीं है ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *