नेतृ सरिता गिरी को सांसद् पद और पार्टी साधारण सदस्यता से बर्खास्त करने की तैयारी
काठमांडू, १५ जून । राष्ट्रीयता संबंधी विषयों को लेकर विवादित होने के कारण समाजवादी पार्टी ने पार्टी नेतृ तथा सांसद् सरिता गिरी को पार्टी से हटाने की तैयारी की है । पार्टी की ओर से इसतरह की तैयारी होते ही सामाजिक संजालों में चर्चा हो रही है कि वह पार्टी से निष्काशित हो चुकी हैं । लेकिन निष्काशन संबंधी औपचाकि निर्णय होना बांकी है ।
पार्टी निकट स्रोत का कहना है कि नेतृ गिरी को सांसद् पद और पार्टी साधारण सदस्य से भी बर्खास्त करने की तैयारी में पार्टी नेतृत्व ने आन्तरिक तैयारी शुरु की है । कहा गया है कि कल आइतबार सांसद् गिरी को सांसद् पद से हटाने की सूचना लेकर सांसद् बाबुराम भट्टराई और राजेन्द्र श्रेष्ठ संसद् सचिवालय जा रहे थे । लेकिन पार्टी नेतृ रेणु यादव ने उन लोगों को रोक लिया है ।
रेणु यादव का कहना है कि अगर गिरी को हटाना ही है तो पार्टी से निर्णय करना जरुरी है । इसीलिए आइतबार सांसद् पद से निष्काशन संबंधी सूचना संसद् सचिवालय में पंजीकृत नहीं हो पाया है । कहा गया है कि अब पार्टी पदाधिकारियों की मिटिङ आयोजन किया जाएगा, और उसी मिटिङ से से ही गिरी को सांसद् पद और पार्टी साधारण सदस्यता से हटाने सूचना सार्वनिक किया जाएगा । उसके बाद ही संसद् सविचालय में जानकारी दी जाएगी ।
स्मरणीय है, समाजवादी और राष्ट्रीय जनता पार्टी बीच पार्टी एकता प्रक्रिया राजनीतिक रुप में पूरी हो चुकी है । लेकिन पार्टी एकता संबंधी कागजपत्र निर्वाचन आयोग में है, जो आयोग की ओर से अध्ययन हो रहा है । एकीकृत पार्टी का नाम जनता समाजवादी रखा गया है, लेकिन कानूनी दृष्टिकोण से अभी तक जनता समाजवादी ने वैधानिकता प्राप्त नहीं की है ।

