Sat. Aug 15th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

अब सिर्फ यादों और तसवीरों में कैद रह गए सुशांत, आज होगा मुम्बई में अंतिम संस्कार

 

बॉलीवुड अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत ने रविवार (14 जून) को बांद्रा स्थित अपने अपार्टमेंट में कथित तौर पर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। वह 34 वर्ष के थे। बड़े पर्दे पर राजपूत की आखिरी फिल्म नितेश तिवारी निर्देशित ”छिछोरे थी। पश्चिमी क्षेत्र के अतिरिक्त पुलिस आयुक्त मनोज शर्मा ने कहा, ”उन्होंने (अभिनेता) बांद्रा स्थित अपने आवास पर आत्महत्या कर ली। वह आज फंदे से लटके मिले। हम जांच कर रहे हैं।” अभी तक सुशांत की आत्महत्या की वजह सामने नहीं आई है, लेकिन मुंबई पुलिस के सूत्रों का कहना है कि उनके फ्लैट से कुछ दवाइयां मिली है, जिससे लगता है कि वह पिछले कुछ महीनों से डिप्रेशन का इलाज करवा रहे थे। अभी तक उनके कमरे से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है।

यह भी पढें   गण प्रमुख प्रहरी उपरीक्षक सहित २२ लोगों ने किया रक्तदान

डीसीपी अभिषेक त्रिमुखे का कहना है, “सुशांत सिंह राजपूत के घर से कोई संदेहास्पद सामान नहीं मिला है, हमें पोस्टमार्ट रिपोर्ट का इंतजार है।” सुशांत की बहन और दोस्त मुंबई के कूपर हॉस्पिटल पहुंच गए हैं। सुशांत सिंह राजपूत का आज यानी (सोमवार,15 जून) को अंतिम संस्कार होगा। इस समय उनके पिता और परिवार वालों का मुंबई आने का इंतजार हो रहा है। कोरोना वायरस के चलते सुशांत के अंतिम संस्कार में केवल करीबी लोग ही शामिल होंगे।

यह भी पढें   भेरी नदी में गिरी जीप और उसमें सवार दो लापता लोगों की तलाश आज सुबह से फिर शुरू

रिपोर्ट्स की मानें तो सुशांत के कमरे के दरवाजे को जब तोड़ा गया तो रूम में वह फांसी के फंदे से लटके पाए गए। इसके बाद नौकर ने पुलिस को फोन करके इसकी सूचना दी। पुलिस के मुताबिक, सुशांत सिंह राजपूत ने अपने कमरे में हरे रंग के कपड़े से फंदा बनाया था, जिससे लटक कर उन्होंने आत्महत्या की। उनका शव कूपर अस्पताल लाया गया है, जहां कुछ ही देर में शव का पोस्टमॉर्टम किया जाएगा।

यह भी पढें   नहीं रहे राजेन्द्र विमल, साहित्य जगत ने एक महान विभूति को खो दिया

सुशांत की मौत की खबर आते ही पूरा बॉलीवुड और उनके फैन्स सकते में आ गए। बांद्रा में जिस सोसायटी में सुशांत रहते थे, वहां बाहर भीड़ जमा हो गई है। कई अभिनेता, राजनेता और फैन्स सोशल मीडिया के माध्यम से सुशांत को श्रद्धांजलि दे रहे हैं। गौरतलब है कि उनकी पूर्व मैनेजर 28 वर्षीय दिशा सलियन ने 8 जून को मलाड की एक इमारत से छलांग लगाकर आत्महत्या कर ली थी।

 

Sushant Singh Rajput Height, Age, Death, Girlfriend, Wife, Family ...Sushant Singh Rajput: The Late Actor Was In Talks For 12 Films At ...Sushant Singh Rajput found dead in his Mumbai home - CNN

Sushant Singh Rajput's native village in Bihar mourns his death ...Sushant Singh Rajput To Soon Propose 'GF', Rhea Chakraborty For ...

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com