Mon. Apr 20th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

हिमालय पर रहस्यमयी प्राणी ‘येती’ हिममानव को देखा गया ।

 

४ फागुन । विश्वभर में करीब 30 से ज्यादा वैज्ञानिकों ने दावा किया है कि हिमालय के बर्फीले इलाकों में हिममानव मौजूद हैं। ये सिर्फ दावा नहीं है, क्योंकि अब ऐसे सबूत दुनिया के सामने आए हैं, जिन पर विश्वास न करना मुश्किल है। अब तक ये अफवाहें उठती रही हैं कि नेपाल, भारत और तिब्बत के हिमालयी क्षेत्र में इस विशालकाय रहस्यमयी प्राणी ‘येती’ को देखा गया है। मगर, इसके सबूत कभी सामने नहीं आए। अब पहली बार रूसी अधिकारियों और वैज्ञानिकों ने वो कर दिखाया जिससे ‘येती’ के अस्तित्व को नकारा नहीं जा सकता। पिछले साल रूस के केमेरोवा में अंतरराष्ट्रीय येती कॉन्फ्रेंस हुई, जिसमें वैज्ञानिकों ने साइबेरिया में ‘येती’ के होने के कई सबूत पेश किए। इनमें से एक था येती के बालों का गुच्छा। माउंट शोरिया इलाके में हिममानव की तलाश के दौरान एक गुफा में ‘येती’ के खुरदरे बाल मिले हैं। कनाडा, अमेरिका, स्वीडन, इस्टोनिया के वैज्ञानिकों का दावा ‘येती’ की खोज में दो कदम और आगे ले जाता है। 7 सेंटीमीटर लंबे ‘येती’ के बालों का डीएनए भी किया गया है। इसके अलावा उसके कदमों के निशान भी मिले हैं। गुफा के आसपास हिममानव के इस्तेमाल किए गए बिस्तर और कई सबूत भी वैज्ञानिकों ने जुटाए हैं जो इनके इलाके की ओर इशारा करते हैं। दुनियाभर में कई लोगों ने दावा किया कि उनका सामना ‘येती’ या हिममानव से हुआ है। मगर, किसी के पास सबूत नहीं था। पिछले साल रूस के वैज्ञानिकों ने कुछ ऐसे वीडियो फुटेज और तस्वीरें जारी की हैं, जिनमें हिममानवों को साफ देखा जा सकता है।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *