Tue. Apr 28th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

कोशी नदी में पानी की बहाव बढ़ने लगी, स्थानीयबासी में चिन्ता शुरु

 
सप्तकोशी/फाईल तस्वीर

सुनसरी २६ जून । सप्तकोशी नदी में पानी की बहाव बढ़ने लगी है, तराई तथा पूर्वी पहाड़ क्षेत्र में बारिश शुरु होते ही यहां पानी की बढ़ने लगी है । जिला पुलिस कार्यालय का कहना है कि ३ दिनों से बारिश हो रही है, जिसके चलते आज अपरान्ह १२ बजे के समय से कोशी व्यारेज में प्रति सेकेण्ड १ लाख ७६ हजार ५१० क्युसेक पानी बहने लगी है ।
पानी की मात्रा बढ़ते ही व्यारेज की २४ गेट खुला कर दी गई है । कोशी नदी में पानी की मात्रा बढ़ते ही यहां के स्थानीयबासी में डूबान का त्रास फैल जाता है । लेकिन सुनसरी पुलिस का कहना है कि अभी तक कोई भी खतरा नहीं है । स्मरणीय है, सप्तकोशी और उसमें निर्मित बांध और डुबान समस्या के कारण यहां हर साल हजारों की दैनिकी कष्टकर बन जाती है ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *