Sat. May 2nd, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

सरकार ने विदेशों में रहनेवाले नेपाली श्रमिकों को अनदेखा की हैः संग्रौला

 
डॉ. डीला संग्रौला/फाईल तस्वीर

काठमांडू, ६ जून । प्रमुख प्रतिपक्षी दल नेपाली कांग्रेस की नेतृ तथा कांग्रेस द्वारा गठित छाया सरकार की श्रम, रोजगार तथा सामाजिक सुरक्षा मन्त्री डा. डिला संग्रौला ने कहा है कि सरकार ने विदेश में रहे नेपाली श्रमिकों को अनदेखा की है । नेपाली नागरिकों को तत्काल उद्धार करने के लिए एक ध्यानाकर्षणपत्र पेश करते हुए उन्होंने ऐसा कहा है ।
नेतृ संग्रौला का कहना है कि कोरोना वायरस के कारण देश कठिन परिस्थिति में है और विदेश में रहनेवाले नेपाली नागरिक भी स्वदेश आना चाहते हैं । लेकिन सरकार क्रियाशील नहीं है और कमिसन की चक्कर में फंस गया है । प्रधानमन्त्री सचिवालय मार्फत प्रधानमन्त्री को एक ध्यानाकर्षपत्र पेश करते हुए आज शुक्रबार नेतृ संग्रौला ने कहा है कि कोरोना संकट के कारण रोजगार बिहीन होनेवाले लाखों मजदूर विदेशी भूमि में फंस गए हैं, उन लोगों की तत्काल उद्धार होना जरुरी है ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *