सिन्धुली में आकस्मिक कक्ष में उपचारत एक महिला की मृत्यु, कोरोना रिपोर्ट बांकी
सिन्धुली, २६ जून । सिन्धुली जिला अस्पताल में उपचारत एक महिला की मृत्यु हो गई है । महोत्तरी जिला बर्दिबास–३ स्थायी निवासी २१ वर्षीय महिला बुखार के कारण बिहीबार दिन में वह अस्पताल में भर्ती होने के लिए आई थी । अस्पताल के मेसु डा. लक्ष्मण खडका के अनुसार उनको आकस्मिक कक्ष में भर्ती लेकर उपचार शुरु की गई थी, उपचार के ही दौरान बिहीबार रात में उनकी मृत्यु हो गई है ।
डा. खडका के अनुसार अधिक बुखार और स्वास–प्रश्वास में समस्या होने के कारण वह अस्पताल भर्ती के लिए आई थी । पता चला है कि वह १० दिन पहले ही बर्दिबास–३ से अपनी मायके घ्याङखेल गांवपालिका– १ आई थी । परिवारजनों ने कहा है कि बिगत ३–४ दिनों से उनमें बुखार और स्वास–प्रश्वास संबंधी समस्या थी, लेकिन वे लोग घर में ही आयुर्वेदिक औषधी सेवन कर रह रहे थे ।
अस्पताल ने कहा है कि उनमें कोरोना है या नहीं परीक्षण होना बांकी है, शुक्रबार स्वाब संकलन कर पीसीआर परीक्षण के लिए काठमांडू भेज दिया गया है । अस्पताल ने यह भी कहा है कि सुरक्षा सतकर्ता अपना कर शुक्रबार ही अपने जनों ने महिला की अंतिम दाहा–संस्कार कर दी गई है ।

