Sun. Apr 26th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

८६ केजी गांजा के साथ वडाध्यक्ष गिरफ्तार

 

बागलुङ, २६ जून । बागलुङ जिला नासीखोला गांवपालिका वार्ड नं. ६ के वडाध्यक्ष सूर्यबहादुर घर्ती ८६ केजी गांजा के साथ गिरफ्तार हो गए हैं । जिला पुलिस कार्यालय बागलुङ ने कहा है कि प्राप्त सूचना के आधार पर आज सुबह (बिहीबार) पुलिस ने उनके घर में छापामारी की थी, छामापारी के दौरान उल्लेखित परिणाम में घर में गांजा मिल गई ।
इलाका पुलिस कार्यालय बुर्तिवाङ के पुलिस निरीक्षक प्रकाश सिंह भण्डारी के नेतृत्व में परिचालित पुलिस ने वडा अध्यक्ष घर्ती को गांजा के साथ गिरफ्तार किया है । पुलिस का कहना है कि गिरफ्तार वडाध्यक्ष घर्ती को जिला पुलिस कार्यालय लाया जा रहा है और गांजा परीक्षण के लिए ल्याब में देने की तैयारी हो रही है ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *