सीमा विवाद समाधान के लिए ३ बार पत्र लिखा गया, लेकिन भारत ने अनदेखा कीः परराष्ट्र मन्त्री

काठमांडू, २६ जून । परराष्ट्र मन्त्री प्रदीपकुमार ज्ञावली ने कहा है कि नेपाल–भारत सीमा विवाद समाधान के लिए नेपाल ने भारत को आज तक ३ पत्र लिख चूका है, लेकिन भारत ने अनदेखा किया है । उनका कहना है कि लिम्पियाधुरा, लिपुलेक और कालापानी में भारत की ओर से हो रहे सीमा अतिक्रमण संबंधी विषय को लेकर ही वार्ता करने के लिए नेपाल सरकार ने भारत सरकार को पत्रचार किया था ।
प्रधानमन्त्री निवास बालुवटार में बिहीबार से जारी पार्टी स्थायी कमिटी बैठक में बोलते हुए मन्त्री ज्ञावली ने ऐसा कहा है । उनका यह भी मानना है कि आज भी भारत वार्ता के लिए इच्छुक नहीं दिखाई दे रहा है । उन्होंने कहा– ‘सीमा समस्या समाधान के लिए भारत इच्छुक नहीं दिखाई दे रहा है, वार्ता के लिए ३ बार नेपाल ने पत्राचार किया, लेकिन कोई रेसेपोन्स नहीं आया ।’
मन्त्री ज्ञावली के अनुसार गत नवम्बर, दिसम्बर और जनवरी महीने में नेपाल ने भारत को पत्र लिखा था । उनका यह भी कहना है कि भारत के साथ वार्ता करने के लिए आज भी नेपाल का प्रयासरत है ।

