कोरोना संक्रमितों की संख्या ५९३ बढ़ गई, कूल संक्रमित ११७५५
काठमांडू, २६ जून । पिछले २४ घंटों में नेपाल में ५९३ नयां व्यक्ति में कोरोना संक्रमण पुष्टी हुई है । शुक्रबार स्वास्थ्य तथा जनसंख्या मन्त्रालय ने यह बात पुष्टी की है । मन्त्रालय के प्रवक्ता डा. विकास देवकोटा के अनुसार नयां संक्रमितों के साथ नेपाल में कूल संक्रमितों की संख्या ११७५५ पहुँच गई है ।
डा. देवकोटा के अनुसार नयां संक्रमितों में १०७ महिला और ४८६ पुरुष हैं । उन्होंने ने यह भी कहा कि पिछले २४ घंटों में ४८ पुराने संक्रमित कोरोना ठीक होरक अपने घर वापस हो गए है. । इतसरह ठीक होकर जानेवालों की कूल संख्या २६९८ पहुँच गई है ।

