Sat. Oct 10th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

साहस की कोई उम्र नहीं होती : राहुल रैना को राष्ट्रीय वीरता पुरस्कार के लिए सिफारिश

 
राहुल रैना

राज शर्मा  (आनी हिमाचल प्रदेश) 24 जून 2020 को हिमाचल प्रदेश के मंडी जिला की तहसील करसोग की तत्तापानी पंचायत के 16 वर्षीय बालक राहुल रैना अपनी जान की परवाह किए बगैर शाकरा पंचायत  के  मीन चंद  को कोल बांध के तत्तापानी बांध में डूबने से बचाया। जीवन रक्षण का यह कार्य सभी कार्यों में पुनीत कार्य है और जीवन का पोषण और रक्षण जीवन का कर्तव्य है। तत्तापानी के 16 वर्षीय राहुल रैना ने एक युवक को सतलुज नदी पर बने बांध के आगोश से स्वयं बांध में छलांग लगाकर उस वक्त युवक को बचाया जब युवक की सांसे  रुकने लगी थी। राहुल अपने होटल के टेरेस पर  टहल रहा था जब उसने कुछ लोगों को बचाओ -बचाओ चीखते घटनास्थल पर पाया। किसी की इतनी हिम्मत नहीं हुई की उफनती हुई  नदी में जान पर खेलकर उस डूब रहे युवक को बचाये। राहुल ने अपने जीवन की परवाह ना करते हुए नदी में छलांग लगाकर अपनी नन्ही बांहों से नदी की लहरों के पाशों से उस डूबते हुए युवक को पकड़ नदी के किनारे तक लाया। 16 वर्ष की आयु में अपनी शारीरिक क्षमता पर विश्वास रखते हुए अपनी जीवन दांव पर लगाकर इस वीर बालक ने वीरता की वह मिसाल पेश की जो  बिरले ही देखने को मिलती है। आज जहां युवक दिग्भ्रमित है अपने ही जीवन की सही राह का पता नहीं ऐसे समय में राहुल जैसे अदम्य मानवीय संस्कारों से समाज को प्रेरणा मिलती है। निसंदेह राहुल की वीरता को देखते हुए उसे राष्ट्रीय वीरता पुरस्कार से सम्मानित किया जाना चाहिए। ताकि बालकों के जीवन के प्रति जिजीविषा का मान उत्पन्न हो।

यह भी पढें   ब्रिटिश गोरखा सैनिक: नागरिकता, योगदान और कानूनी न्याय का सवाल : डॉ. विधुप्रकाश कायस्थ

●पांगणा, करसोग, मंडी व  हिमाचल की अग्रणी संस्थाओ ने राहुल रैना को राष्ट्रीय वीरता पुरस्कार देने की शिफारिस की  l

पांगणा,  करसोग,  मंडी व  हिमाचल की अग्रणी संस्थाओ ने प्रधानमंत्री, राष्ट्रपति, मुख्यमंत्री,  राज्यपाल,  सचिव जीएडी, जिलाधीश मंडी,  उपमंडल अधिकारी करसोग,  नेहरू युवा केंद्र मंडी से राहुल रैना को इस सहासिक कार्य के लिए  राष्ट्रीय वीरता पुरस्कार देने की शिफारिस की है। जिनमें में डॉक्टर हिमेंद्र बाली “हिम”,अध्यक्ष सुकेत संस्कृति साहित्य एवं जन कल्याण मंच पांगणा,
सुरेन्द्र शर्मा महामंत्री
हिमाचल प्रदेश यूनियन आफ जनर्लिस्ट (इंडिया), बीरबल शर्मा,अध्यक्ष,पुरातत्व चेतना संघ मंडी,  (हिमाचल प्रदेश), कुलदीप गुलेरिया,संस्थापक,
मांडव्य कला मंच मंडी ( हिमाचल प्रदेश), डॉक्टर ओ.पी.शर्मा,राष्ट्रीय विकास संस्था शिमला, (हिमाचल प्रदेश), सुमीत गुप्ता,
अध्यक्ष व्यापार मण्डल पांगणा, डॉक्टर जगदीश शर्मा, संयोजक आशीर्वाद युवा मंडल पांगणा, मोती राम चौहान अखिल भारतीय सदस्य
हिमाचल प्रदेश संयुक्त पटवार ग्रामीण राजस्व अधिकारी एवं कानूनगो महासंघ , जितेंद्र महाजन पांगणा
(जिला प्रभारी मंडी हि.प्र.)भारत स्वाभिमान ट्रस्ट
पतंजलि योग पीठ हरिद्वार) ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी और हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर सहित प्रशासन को पत्र लिखकर राहुल रैणा के अदम्य साहस को देखते हुए बाल शौर्य पुरस्कार प्रदान करने की शिफारिश की है। पांगणा-मंडी-शिमला की शौर्य पुरस्कार हेतु शिफारिश करने वाली इन संस्थाओं के प्रमुखों का  कहना है कि  यह राहुल रैना के माता-पिता-बुजुर्गों की साधना और संस्कार का ही फल है।यही जीवन का सबसे बड़ा पुरुषार्थ भी है।सर्वात्मा भगवान श्री हरि हमेशा उस पर प्रसन्न होकर कृपा करते हैं जो अपने क्षण भंगुर प्राणों की बलि देकर भी दूसरे के प्राणों की रक्षा करते हैं।राहुल रैना ने ऐसी ही मिसाल प्रस्तुत की है जिससे करसोग-मंडी-हिमाचल-राष्ट्र ही नहीं अपितु सनातन मानव धर्म का गौरव बढ़ा है।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may missed

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com