Fri. Aug 14th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

अत्यन्त वजन वाली महिला ने नार्भिक अस्पताल में सफल शल्यक्रिया द्वारा बच्चे को जन्म दिया

 

काठमान्डौ २६ जून

काठमाडौं  कलङ्की निवासी ३१ बर्षिया महिला (श्रीमती मेरिना हमाल) ने नार्भिक अस्पताल में शल्यक्रिया द्वारा बच्चे को जन्म दिया । इसमें विशेष बात यह थी कि महिला का वजन काफी था यानि शारीरिक रुप से वो असाधारण मोटी थी । उसे इस बात की चिंता थी कि कैसे उसका बच्चा स्वस्थ्य और सुररक्षित रुप से जन्म लेगा । यही सोच कर वो नार्भिक अस्पताल आई थी ।   शारीरिक रुप से वो स्स्थ थी क्इोंकि उसे कोई गम्भीर बीमारी नहीं थी । परन्तु उसका वजन असाधारण १६८ के.जी. था शारिरीक बनावट भी ऐसी थी कि शल्य क्रिया भी मुश्किल लग रहा था  । किन्तु ११ गते सुबह ११ः०० बजे नर्भिक की बरिष्ठ प्रसूति तथा बाँझपन, टेष्टट्युब बेबी विशेषज्ञ और ल्यापारोस्कोपिक सर्जन डा. नुतन शर्मा ने शल्यक्रिया द्वारा बच्चे का जन्म कराया । श्रीमती हमाल २.९५ के.जी. वजन की स्वस्थ बेटी को जन्म दिया है । इस तरह का नेपाल मे‌ ही यह पहला केस है । अक्सर बहुत वजन वाले व्यक्ति का आपरेशन बहुत कठिन होता है और इसकी सफलता की भी सम्भावना कम रहती है ।
बच्ची और उसकी माँ दोनों ही स्वस्थ हैं । नर्भिक अस्पताल ने इस सफल शल्यक्रिया के लिए डा नूतन शर्मा को बधाई दी है ।

यह भी पढें   12 दिनों से अनशन पर बैठे विनय यादव की सेहत बिगड़ी, मानव अधिकार आयोग ने सरकार से की जीवन रक्षा की अपील


About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com