४६३ नयाँ व्यक्ति में कोरोना संक्रमण पुष्टी, कूल संक्रमितों की संख्या १२७७२
काठमांडू, २८ जून । पिछले २४ घंटों में नेपाल में ४६३ नयां व्यक्ति में कोरोना वायरस की संक्रमण पुष्टी हुई है । आइतबार स्वास्थ्य तथा जनसंख्या मन्त्रालय के प्रवक्ता डा. जागेश्वर गौतम ने कहा कि नयां संक्रमितों के साथ नेपाल में कूल संक्रमितों की संख्या १२७७२ पहुँच गई है ।
डा. गौतम के अनुसार पिछली बार ३५८ पुरुष और १०५ महिला में कोरोना पुष्टी हुई है । इसीतरह पिछले २४ घंटों में १७९ व्यक्ति कोरोना से ठीक होकर अपने घर वापस हो गए हैं । इसतरह ठीक होनेवालों की कूल संख्या ३०१३ पहुँच गई है । स्मरणीय है, अभी तक कोरोना संक्रमण से २८ लोगों की मृत्यु हुई है ।

