दार्चुला में धसान से २ लोगों की मृत्यु, पाँच लोग घायल
कैलाली ।

दार्चुला में धसान से २ लोगों की मृत्यु हो गई है अन्य पाँच लोग घायल हैं ।
नौगाड गाउँपालिका–४ होपरी में पहिरो से घर बह जाने के कारण चार वर्षीय सुशान्त महता और उसके पिता २५ वर्षीय चन्द्रसिंह महता की मृत्यु होने की जानकारी जिला प्रहरी कार्यालय दार्चुला ने दी है ।
अन्य ५ लोग घायल हो गए हैं ।चनमती महता की अवस्था गम्भीर है रविवार रात जलविद्युत का नहर धसने से अन्य ३ घर में भी क्षति पहुँची है ।

