Tue. Apr 21st, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

नेपालगन्ज उद्योग वाणिज्य संघ के अध्यक्ष पद में कृष्ण प्रसाद श्रेष्ठ निर्वाचित

 

नेपालगन्ज,पवन जायसवाल ,२८ फरवरी । बाँके जिला के नेपालगन्ज उद्योग वाणिज्य संघ का शनिवार सम्पन्न निर्वाचन में अध्यक्ष पद में कृष्ण प्रसाद श्रेष्ठ निर्वाचित हुयें हैं । श्रेष्ठ अपने  निकटतम्  प्रतिद्वन्दी नन्द लाल वैश्य से ४ मत ज्यादा पाकर  अध्यक्ष में निर्वाचित में हुयें है ।
निर्वाचन समिति के द्वारा घोषित परिणामों के  अनुसार श्रेष्ठ ने ६ सौ  ४ मत प्राप्त करके  विजयी हुयें थे ।  प्रतिद्वन्द्वी समावेशी प्यानल के वैश्य ने ६ सौ मत और प्रजातान्त्रिक प्यानल के अध्यक्ष पद के  उम्मेदवार सतीश कुमार अग्रवाल ने केवल ४सौ ७४ मत प्राप्त किया  परिणाम फाल्गुन १३ गते आइतवार के रात में  सार्वजनिक किया गया था ।  वैश्य के समावेशी प्यानलओं ने परिणाम घोषणा होने के बाद पुनः मतगणना करने का माग भी किया था ।
इसी तरह संघ के  उपाध्यक्ष पद में उद्योग तरफ निकटतम प्रतिद्वन्द्वी श्याम कुमार शर्मा को ४ सौ ७५ मत के विरुद्ध ७ सौ ४७ मतों से  पीछे करके  कपिल अधिकारी विजयी हुये. हैं । वाणिज्य तरफ अब्दुल वाहिद मन्सुरी ने ६ सौ ६५ मत और ललित कुमार रौनियार ने ६ सौ ६० मत प्राप्त किया लेकिन मन्सुरी को विजयी घोषणा करने से पहले रौनियार ने पुनः मतगणना क लिये  निर्वाचन समिति में उजुरी दिया था । लेकिन निर्वाचन समिति ने आज पुनः मतगणना के लिये इनकार कर दिया ।
घोषित परिणामों के अनुसार दो महिला उम्मेदवार रचना श्रेष्ठ और तारा कुमारी खत्री रोकाय सदस्य पदों में विजयी हुई हैं । इसी तरह  दुर्गा प्रसाद भण्डारी सर्वाधिक मतों से सदस्य पद में विजयी हुयें हैं । इसी तरह अन्य निर्वाचित सदस्यों में  विष्णु प्रसाद गौतम, रोहित टण्डन, सञ्जय थापा, आदेश अग्रवाल, विष्णु लामिछाने, शंकर थापा, हरिश्चन्द्र श्रेष्ठ, प्रदीप कुमार गुप्त और सन्तोष कुमार कनोडिया रहे हैं ।
इसी तरह संघ के एशोसिएट से कन्हैया लाल वैद्य और प्रदीप छाजेड, सम्बद्ध से मुगबहादुर शाह, रमेश बहादुर शाह और सलाउद्दीन जसगढ विजयी  हुयें हैं ।
निर्वाचन समिति ने दिया जानकारी  अनुसार शाह और जसगढ का मत संख्या बराबर होने के नाते दोने को  विजयी घोषित करते हुयें  पहिले एक वर्ष शाह और बाँकी कार्यकाल के लियें जसगढ ने संघ में प्रतिनिधित्व करेंगें बताया ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *