Wed. Apr 29th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

सद्भावना और जनतान्त्रिक पार्टी क्रान्तिकारी का जनकपुर मे एकीकरण ।

 

१९ फागुन । कैलास दास , जनकपुर । सद्भावना पार्टी और मधेश राष्ट्रीय जनतान्त्रिक पार्टी (क्रान्तिकारी)  के बीच जनकपुर मे शनिवार को एक कार्यक्रम के बीच एकिकरण हुआ है ।
सद्भावना पार्टी के तरफ से केन्द्रीय सदस्य अख्तर हुसेन, रमण पाण्डे तथा केन्द्रीय संगठन विभाग के सचिव हरिश्चन्द्र महतो कुशवाहा थे तो मोर्चा की ओर से रामवृक्ष महतो उर्फ विवश विद्रोही, राजीव झा चन्द्रशेखर, वकिल अन्सारी सत्या, अग्नी विद्रोही विनय, रोहित पासवान दर्शन थे । ये सभी लोग सम्मिलित संयुक्त एकीकरण वार्ता कमिटी के बीच हुई निर्णयको सार्वजनिक की गइ है ।
एकीकरण कार्यक्रम का सम्बोधन करते हुए सद्भावना पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं स्वास्थ्य तथा जनसंख्या मन्त्री राजेन्द्र महतो ने कहा कि संविधान से मात्र स्वायत मधेश प्रदेश, पहचान तथा समावेशिता सम्भव होगा और तभी आन्दोलन की उपलब्धी भी होगी ।
उन्होने कहा कि बिना निर्वाचन संविधान सभा सम्भव नही है इस लिए अब आनेवाले चुनाव के लिए सम्पूर्ण मधेशी को एकबद्ध होने के लिए आग्रह भी की है ।

यह भी पढें   प्रमोद महतो: संघर्ष की माटी से संसद तक, महोत्तरी की आँखों में सजता एक नया ख़्वाब

कार्यक्रम को सम्बोधन करते हुए मधेश राष्ट्र जनतान्त्रिक पार्टी क्रान्तिकारी के महासचिव राजीव झा ने कहा कि मधेश मुक्ति अभियान मे सद्भावना पार्टी पहले से लगा हुआ है । इसिलिए  हम सद्भावना के साथ एकीकरण हुए है उन्होने बताया ।
कार्यक्रममे पार्टी के उपाध्यक्ष रामवृक्ष महतो उर्फ विवश विद्रोही ने मधेश विरोधी शक्ति को नास्ट करने के क्रम मे  कुछ नाकारात्मक काम के लिए पत्रकारो से माफी भी मागी है ।
दोनो दल के बीच हुए एकीकरण अनुसार मोर्चा सद्भावना पार्टी के विधान को अपनाते हुए सद्भावना पार्टी के सदस्य होने  तथा पार्टी द्वारा मोर्चा के साथीओं को सदस्यता वितरण के प्रक्रिया चलाने, सशस्त्र संघर्षशील पार्टी जनतान्त्रिक के तराई मुक्ति मोर्चा अग्नी, अखिल तराई मुक्ति मोर्चा अभय सहित के मोर्चा और सद्भावना पार्टी बीच हुआ है ।  एकीकरण के आधार पर यथाशिघ्र मोर्चा से पार्टी मे समाहित साथीयो को सद्भावना पार्टी सम्मानजनक पदीय जिम्मेबारी देने , मोर्चा के संस्थापक केन्द्रिय अध्यक्ष शहिद रामनारायण महतो संदेश के राष्ट्रीय शहिद घोषणा करने तथा शहीद महतो के स्मारक निर्माण के लिए सद्भावना पार्टी  को करने की बात और मोर्चा के बन्दी साथी के रिहाई, मुद्दा फिर्ता, विस्थापितों के स्थापित करने की सहमति हुई है ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *