Sun. May 24th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

विराटनगर मे 30 ग्राम ब्राउन सुगर बरामद ।

 

माला मिश्रा, विराटनगर , २० फागुन । भारतीय सीमा से सटे नेपाल के रानी स्थित इलाका प्रहरी कार्यालय के पुलिस जवानों ने रविवार को स्थानीय प्यारेलाल चौधरी तथा कपिल कुमार साह के पास से लगभग 30 ग्राम ब्राउन सुगर बरामद की। यह बरामदगी मिल्स एरिया इलाकों से किये जाने की बात कही गयी है। इलाका प्रहरी के इंस्पेक्टर भागीरथ रेग्मी ने बताया कि श्री चौधरी से पुलिस नाटकीय ढंग से सौदा कर उक्त ब्राउन सुगर बरामद की। वहीं गिरफतार चौधरी के बयान पर बाद में छापेमारी कर साह को गिरफतार किया गया। श्री कार्की ने बताया कि नशीली दवा के तस्करी रोकथाम के उददेश्य से अभियान चलाया जा रहा है इसी के तहत गुप्त सूचना के आधार पर यह सफलता मिली।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *