स्व गंगाविशन राठी के स्मृति में विराटनगर में स्वास्थ्य शिविर ।
विराटनगर, २०, फागुन, माला मिश्रा। प्रतिष्ठित उदयोगपति व समाजसेवी स्वर्गीय गंगाविशन राठी के स्मृति में विराटनगर में स्वास्थ्य शिविर का आयेाजन किया गया। नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर में 288 लोगों ने स्वास्थ्य परिक्षण कराया। शिविर में विराटनगर तथा आस पास के इलाके के लोग शामिल थे। कार्यक्रम का उदघाटन नेपाल मारवाड़ी युवा मंच का अध्यक्ष सुरेन्द्र गोलछा ने किया। इस मौके पर श्री गोलछा ने कहा स्वर्गीय राठी सामाजिक हो या धार्मिक क्षेत्र उनका महत्वपूर्ण योगदान रहा है। उनके योगदान को ध्यान में रख इस तरह का आयोजन होते रहनी चाहिए। इस मौके पर वरिष्ठ उदयोगपति मोती दुग्गड़ ने कहा कि स्वर्गीय श्री राठी का हत्यारा को कड़ी से कड़ी सजा हो ताकि आगामी दिनों में कोर्इ एैसा घिनौना काम न करें। इस मौके पर लार्इंस क्लब का नंदकिशोर राठी डा. श्वेता तपडि़या, दीपेन्द्र नौलखा, चंपालाल राठी ने भी संबोधित किया। कार्यक्रम का आयेाजन नेपाल महेश्वरी युवा मंच ने किया। कार्यक्रम का सफल संचालन में नेपाल महेश्वरी युवा मंच विराटनगर का अध्यक्ष राजेश लखोटिया, उपाध्यक्ष मनोज मुन्दडा सहित दर्जनों कार्यकर्ता सकि्रय रहे। शिविर में नोवेल मेडिकल कालेज तथा तपडि़या आर्इ केयर हासिपटल ने महत्वपूर्ण सहयोग दिया। 

