Thu. Jun 4th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

सप्तरी में कोरेन्टाइन खाली हो रहा

 

७ जुलाई, सप्तरी । सप्तरी में सार्वजनिक कोरेन्टाइन में रहने वालों की संख्या घट रही है और होम कोरेन्टाइन में लोग बढ रहे हैं । स्वास्थ्य कार्यालय सप्तरी ने जानकारी दी कि असार २१ गते तक क्र्वाटाइन में रहने वालो की संख्या ३०६ हो गई है । जिसमें महिला की संख्या सिर्फ ३२ है ।
९ नगरपालिका और ९ गाउँपालिका वाला जिला सप्तरी के स्थानीय तह में ८६ कोरेन्टाइन में ८०० शैया का बन्दोबस्त किया गया था । क्र्वाटाइन में रहने वालों की संख्या में कमी होने के बाद ४७ क्र्वाटाइन खाली हो गया है । बांकी के कोरेन्टाइन में अधिक से अधिक १ से ५ लोग ही रह रहे हैं ।
स्वास्थ्य कार्यालय, सप्तरी का नारायण प्रसाद राउत बरै ने जानकारी दी कि अभी तक कोरेन्टाइन में रहने वालों की संख्या ५ हजार ५७ पहुंचा था जिसमें ४९७ महिला थी । जिसमें से अधिकांश का निगेटिव रिपोर्ट के आधार पर ४ हजार ७५१ लोगों को घर भेज दिया गया है ।
फिलहाल १८ और लोगों में कोरोना संक्रमण पष्टि के साथ ही अब जिला में संक्रमितों की संख्या ३२१ हो गई है । स्वास्थ्य कार्यालय ने जानकारी दी कि सभी स्थानीय तह में संक्रिमित पाया गया है । स्वास्थ्य कार्यालय ने बताया कि सप्तरी में पिसिआर परीक्षण के लिये अभी तक चार हजार ७९१ व्यक्तियों का स्वाब सङ्कलन किया गया है जिसमें से ३२१ लोगों में कोरोना का संक्रमण पाया गया है । और चार हजार २३६ लोगों का रिपोर्ट निगेटिव आया है ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *