Sat. Aug 15th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

अध्यक्ष द्वय ओली और प्रचण्ड को आरोप–प्रत्यारोप रोकने के लिए पार्टी भीतर से ही दबाव

 

काठमांडू, १० जुलाई । सत्ताधारी दल नेपाल कम्युनिष्ट पार्टी (नेकपा) के भीतर जारी आन्तरिक विवाद में दो अध्यक्ष केपीशर्मा ओली और पुष्पकमल दाहाल प्रचण्ड बीच व्यक्तिगत आरोप–पत्यारोप जारी है । इसतरह का आरोप–प्रत्यारोप रोकने के लिए पार्टी दूसरे पीढ़ी के नेता लोग सक्रिया हो रहे हैं ।
बिहीबार नेता घनश्याम भुसाल, जनार्दन शर्मा, टोपबहादुर रायमाझी, वर्षमान पुन, शक्ति बस्नेत और शंकर पोखेरल बीच आयोजित विचार–विमर्श ने निर्णय किया है कि दो नेताओं के बीच जारी आपसी आरोप–पत्यारोप और सड़क प्रदर्शन के कारण पार्टी को क्षति पहुँचने की संभावना है । इसतरह का क्रियाकलाप रोकने के लिए भी दोनों अध्यक्ष से बैठक ने आग्रह किया गया है ।
कृषि तथा पशुपन्छी मन्त्रालय में आयोजित विचार–विमर्श में उन लोगों ने निष्कर्ष भी निकाल लिया है कि संभावित पार्टी विभाजन को जैसे भी रोकना होगा, इसके लिए आवश्यक हर प्रयास किया जाएगा । स्मरणीय है, प्रधानमन्त्री ओली को पार्टी अध्यक्ष एवं प्रधानमन्त्री पद से इस्तिफा देने के लिए पार्टी के भीतर दबाव बढ़ते ही प्रधानमन्त्री ओली के समर्थक लोग सड़क प्रदर्शन में उतर आए हैं । इसके ठीक विपरित पुष्पकमल दाहाल समर्थक युवा भी सड़क प्रदर्शन में उतर आए हैं । इसी तथ्य को दृष्टिगत करते हुए दोनों नेताओं को मिलने के लिए दबाव देते हुए दूसरे पीढ़ी के नेता लोग सक्रिय हो रहे हैं ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com