अर्थतन्त्र को सही दिशा देने में अर्थमन्त्री डा. खतिवडा असफलः सांसद् झाँक्री

काठमांडू, १६ जुलाई । सत्ताधारी दल नेपाल कम्युनिष्ट पार्टी (नेकपा) के सांसद् रामकुमारी झाँक्री ने कहा है कि अर्थमन्त्री डा. युवराज खतिवडा अर्थतन्त्र को सही दिशा प्रधान करने में असफल हो रहे हैं । उनका मानना है कि अर्थमन्त्री होकर उन्होंने तीसरी बार बजट प्रस्तुत किया है, जो आम जनता के लिए निराशाजनक है । प्रतिनिधिसभा अर्थ समिति द्वारा बिहिबार आयोतिज बैठक में सांसद् झाँक्री ने इसतरह अर्थमन्त्री प्रति अपनी असंतुष्टी जाहिर की है ।
सांसद् झाँक्री ने कहा है कि अर्थमन्त्री डा. खतिवडा को आर्थिक क्षेत्र में विज्ञ व्यक्तित्व के रुप में देखा जाता है, लेकिन लेकिन उनकी कार्यशैली भी परम्परागत ही है । उन्होंने आगे कहा– ‘कुछ ही दशमलव में होनेवाला परिवर्तन को उपलब्धी माना जाता है और इसीतरह अर्थतन्त्र संचालन करना है तो विज्ञ अर्थमन्त्री क्यों आवश्यक पड़ा ?’
सांसद् झाँक्री ने कहा कि बजट अनुशासन में कोई भी सुधार नहीं आया है, ठेक्का व्यावस्थापन में भी समस्या है । उनका मानना है कि अर्थतन्त्र की उपलब्धी जनता की जीवनस्तर और किचन में दिखाई देना चाहिए ।

