प्रचण्ड और नेपाल ने ओली को कहा– आप प्रधानमन्त्री पद से इस्तिफा देना होगा

काठमांडू, १६ जुलाई । सत्ताधारी दल नेपाल कम्युनिष्ट पार्टी के दो नेता तथा पूर्व प्रधानमन्त्री द्वय पुष्पकमल दाहाल प्रचण्ड और माधव नेपाल में प्रधानमन्त्री केपीशर्मा ओली से कहा है कि आप अपनी पद से इस्तिफा दें । बिहिबार प्रधानमन्त्री ओली से मिलने के लिए बालुवाटार पहुँचे नेता द्वय प्रचण्ड और नेपाल ने ऐसा कहा है ।
कल श्रावण २ गते से नेकपा स्थायी कमिटी बैठक आह्वान है । उसके पूर्वसंध्या में तीन शीर्ष नेताओं के बीच प्रधानमन्त्री निवास बालुवाटार में आज भेटवार्ता हुई है । साथ में विष्णु पौडेल भी थे । बालुवाटार जाने से पहले प्रचण्ड निवास खुमलटार में सचिवालय सदस्य प्रचण्ड, नेपाल के साथ वामदेव गौतम, नारायणकाजी श्रेष्ठ और रामबहादुर थापा के बीच भेटवार्ता हुई थी ।
९ सदस्यीय सविचालय में ६ सदस्य प्रचण्ड–नेपाल के पक्ष में दिखाई दिए हैं । इसीतरह ४५ सदस्यीय स्थायी कमिटी में ३० सदस्य यही समूह में हैं । प्रधानमन्त्री ओली दोनों समूह में अल्पमत में हैं । इसीलिए बहुमत सदस्य ओली को प्रधानमन्त्री से हटाना चाह रहे हैं । लेकिन अभी तक प्रधानमन्त्री ओली अपने ही अडान में हैं । उनका कहना है कि वह प्रधानमन्त्री और पार्टी अध्यक्ष दोनों पद छोड़ने के पक्ष में नहीं हैं ।

