Sat. May 23rd, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

राजु सदा सहित ३ परिवार को प्रदेश सरकार की ओर से ५–५ लाख सहयोग

 

काठमांडू, १६ जुलाई । कोरोना महामारी के कारण सिर्जित परिस्थितियों के कारण अपनी जान गंवानेवाले राजु सदा सहित ३ परिवार को प्रदेश नं. २ सरकार ने ५ लाख रुपैयां आर्थिक सहयोग किया है । प्रदेश सरकार की घोषणा अनुसार आइसोलेशन में ही जान गंवानेवाले हंसपुर नगरपालिका–७ निवासी राजु सदा, सीमा क्षेत्र में भूंख के कारण मरनेवाले शहीद नगरपालिका–९ निवासी वीरेन्द्र मुरमैता और पुलिस हिरासत में जान गंवानेवाले सबैला नगरपालिका–१२ निवासी शम्भु सदा को प्रदेश सरकार ने यह सहयोग किया है ।
तीनों परिवारजन को प्रदेश सरकार ने ५–५ लाख सहयोग प्रदान किया है । मुख्यमन्त्री लालबाबु राउत खूद पीडित परिवारजन के घर में जाकर उल्लेखित रकम बराबर का चेक हस्तान्तरण किया है । चेक हस्तान्तरण करते हुए मुख्यमन्त्री राउत ने कहा है कि प्रदेश सरकार की हैसितय अनुसार आर्थिक सहयोग प्रदान किया गया, अब घटना में दोषी पाए जानेवालों को भी कारवाही होगी ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *