बाँके जिला के जानकी गावँपालिका का बजेट ५९ करोड ५६ लाख ८२ हजार ८० रुपैया बजेट पारित हुआ है
नेपालगन्ज,(बाँके) पवन जायसवाल, श्रावण १ गते । बाँके जिला के जानकी गावँपालिका के (आर्थिक वर्ष २०७७/०७८ ) में जानकी गावँपालिका का बजेट ५९ करोड ५६ लाख ८२ हजार ८० रुपैया बजेट पारित हुआ है ।
गत आषाढ १० गते उपाध्यक्ष भूमिसरा धिताल ने बजेट अधिवेशन तथा आठ वीं गावँसभा में प्रस्तुत किया गया बजेट सभा ने पारित किया है ।
गावँपालिका के अध्यक्ष अस्वस्थ होने के कारण उपाध्यक्ष भूमिसरा धिताल की सभाध्यक्ष में बैठी गावँसभा में प्रमुख प्रशासकीय अधिकृत हरिबहादुर खत्री ने निर्णायर्थ पेश किया था वह बजेट सर्वसहमति से पास हुआ था ।
गावँसभा में बजेट के वारे में वडा नं. १ के अध्यक्ष मोहम्मद रजा राई, वडा नं.३ के अध्यक्ष बिन्देश्वरी वर्मा, वडा नं.४ के अध्यक्ष बिश्रामकुमार वर्मा, वडा नं. ५ के अध्यक्ष रमेश वर्मा, वडा नं. ६ के अध्यक्ष सुरेश यादव, कार्यपालिका सदस्य धर्मा थापा, राजकुमार धोबी और टीकाराम सुनार ने भाग लेकर सुझाव दिये थे ।
गावँसभा में सभासद् लोगों ने रक्खा अपनी जिज्ञासा को गावँपालिका कार्यवाहक अध्यक्ष भूमिसरा धिताल और प्रमुख प्रशासकीय अधिकृत हरि बहादुर खत्री ने दिया था । आर्थिक वर्ष २०७७/०७८ में जानकी गावँपालिका की बजेट ५९ करोड ५६ लाख ८२ हजार ८० रुपैया रही है ।




