Fri. May 22nd, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

‘इनफ इज इनफ’ अभियान के प्रति साझा पार्टी द्वारा एक्येबद्धता

 

काठमांडू, २३ जुलाई । कोरोना संक्रमण विरुद्ध प्रभावकारी व्यवस्थापन मांग करते हुए ‘इनफ इज इनफ’ अभियान संचालन करनेवाले युवा समूह के प्रति साझा पार्टी ने एक्येबद्धता व्यक्त की है । सरकार के साथ इससे पहले की गई प्रतिबद्धता कार्यान्वयन के लिए मांग करते हुए अभियान के ओर से पुनः शुरु अनशन के प्रति साझा पार्टी ने एक्येबद्धता व्यक्त की है ।
अभियान की ओर से ई, करण गुरुङ, समाइरा श्रेष्ठ ने पुनः अनशन शुरु किया है, जो आज बिहीबार ६ दिन बीत चुका है । पीसीआर परीक्षण में वृद्धि, क्वारेन्टाइन की अवस्था में सुधार, अग्रपंक्ति में परिचालित सुरक्षाकर्मी और स्वास्थ्यकर्मियों की सुरक्षा संवेदनशीलता के प्रति सजगकता जैसे मांग रखते हुए इससे पहले १२ दिनों तक अनशन किया गया था ।
उसके बाद स्वास्थ्य मन्त्रालय और अनशनकारियों के बीच मांग सम्बोधन संबंधी लिखित सहमति हुई थी । लेकिन सरकार की ओर से मांग संबोधन ना होने पर युवा अभियानकारी पुनः अनशन पर बैठ गए हैं ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *