Sun. May 24th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

पूर्व डीआईजी रंजन कोइराला जेल मुक्त, रिसिभ करने पहुँच गई प्रेमिका

 
रंजन कोईराला/फाईल तस्वीर

काठमांडू, २३ जुलाई । सशस्त्र पुलिस बल के पूर्व डीआईजी रंजन कोइराला जेल मुक्त हो गए हैं । पत्नी गीता ढकाल की हत्या आरोप में ८ साल पहले वह जेल गए थे । डिल्ली बाजार कारागार में रहे कोइराला को रिसिभ करने के लिए उनकी प्रेमिका तारा रेग्मी पहुँच गई है । स्मरणीय है, रेग्मी के साथ लभ–अफेयर होने के कारण ही कोइराला ने पत्नी ढकाल को हत्या कर दी थी ।
कोइराला विरुद्ध जिला और पुनरावेदन अदालत ने जन्मकैद फैसला सुनाया था । लेकिन गत आषाढ १५ गते सर्वोच्च अदालत ने उनको सजा ११ साल कम कर दिया । सर्वोच्च अदालत के उसी आदेश अनुसार बिहीबार कोइराला जेल से मुक्त हो गए हैं ।
सर्वोच्च अदालत के प्रधानन्यायाधीश चोलेन्द्र शमशेर जबरा और न्यायाधीश तेज बहादुर केसी का कहना है कि उनके नाबालक बेटे हैं, अगर लम्बे समय उनको जेल में रखा जाएगा तो उन लोगों की हेरचाह, संरक्षण और शिक्षा–दीक्षा प्रभावित हो सकती है । यही बहाने सर्वोच्च ने उनको सजा कम कर दी है । लेकिन आम जनता के बीच सर्वोच्च द्वारा जारी आदेश के संबंध में आलोचना हो रही है ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *