असंतुष्ट व्यक्ति पार्टी निकल सकते हैं, लेकिन नेकपा विभाजन की संभावना नहीं हैः नेपाल

काठमांडू, २४ जुलाई । नेपाल कम्युनिष्ट पार्टी (नेकपा) के वरिष्ठ नेता तथा पूर्व प्रधानमन्त्री माधव कुमार नेपाल ने कहा है कि नेकपा के अन्दर कुछ लोगों में असंतुष्टी हो सकती है, ऐसे लोग पार्टी से अलग भी हो सकते हैं लेकिन पार्टी विभाजन की संभावना नहीं है । पुष्पलाल स्मृति दिवस के सन्दर्भ में काठमांडू में शुक्रबार आयोजित कार्यक्रम को सम्बोधन करते हुए उन्होंने ऐसा कहा ।
सचिवालय सदस्य तथा स्थायी समिति सदस्य भी रहे नेता नेपाल ने कहा– ‘कुछ लोग अलग हो सकते है, लेकिन विभाजन की संभावना नहीं है ।’ नेता नेपाल को कहना है कि अब पार्टी को नये शिरे से आगे बढ़नी होगी । पार्टी अध्यक्ष तथा प्रधानमन्त्री केपीशर्मा ओली की ओर संकेत करते हुए नेता नेपाल ने आगे कहा– ‘मैं ही राज्य हू, मेरे बिना संसार चलनेवाला नहीं है, ऐसा भ्रम में ना हो । खूद के साथ आन्दोलन को भी समाप्त करने का कोशीश ना करे ।’
नेता नेपाल ने कहा है कि पार्टी के भीतर नीति और विचार महत्वपूर्ण है और विधि और पद्धति के अनुसार ही पार्टी चलनी चाहिए । उन्होंने आगे कहा– ‘बहुमत सदस्यों की ओर से किया गया निर्णय पार्टी का निर्णय है, सभी के लिए यह मान्य होना चाहिए । उस को अनदेखा ना करे । यह बात सभी को समझ में आए तो सभी का भला ही होगा ।’
स्मरणीय है, नेकपा के भीतर बहुमत सदस्य प्रधानमन्त्री केपीशर्मा ओली से इस्तिफा मांग रहे हैं, लेकिन प्रधानमन्त्री ओली उस को अनदेखा कर रहे हैं । जिसके चलते राजनीतिक वृत्त में नेकपा की संभावित विभाजन संबंधी चर्चा कुछ हफ्तो से जारी है ।

