Thu. Jun 11th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

नायक भुवन केसी नायिका साम्राज्ञी विरुद्ध अदालत में, यौन दुर्व्यहार का आरोप अस्वीकार, १० करोड़ क्षतिपुर्ति मांग

 

काठमांडू, २४ जुलाई । नेपाली चलचित्र जगत के जानेमाने हस्ती अर्थात् अभिनेता भुवन केसी नायिका सम्राज्ञी राज्यलक्ष्मी शाह के विरुद्ध कानूनी कारवाही के लिए अदालत पहुँच गए हैं । उन्होंने शाह विरुद्ध गाली–बेइज्जती संबंधी मुद्दा पंजीकृत किया है ।
काठमांडू जिला अदालत में १० करोड़ क्षतिपुर्ति माग दाबी करते हुए नायिका साम्राज्ञी के विरुद्ध दायर हुई है, यह बात अदालत के सूचना अधिकारी ज्ञान बहादुर कार्की ने पुष्टी किया है । उनका कहना है कि अब हद म्याद जारी करते हुए साम्राज्ञी के विरद्ध वारेन्ट नोटिस भी जारी होगी, इसके लिए प्रक्रिया आगे बढ़ चुकी है ।
स्मरणीय है, गत आषाढ़ १२ गते नायिका साम्राज्ञी ने एक भीडियो सार्वजनिक करते हुए कहा था कि अभिनेता भुवन केसी ने उनके साथ दुर्व्यहार (यौन– दुर्व्यहार) किया है । साम्राज्ञी की ओर से आरोप सार्वजनिक होते ही नायक भुवन ने उसका खण्डन किया था । लेकिन लम्बे समय से दोनों पक्ष बीच आरोप–प्रत्यारोप जारी था ।
साम्राज्ञी द्वारा लगाया गया आरोप पर प्रतिक्रिया देते हुए नायक भुवन ने का था कि यह सब झूट है । पहली बार खण्डन होते ही दूसरा भीडियो सार्वजनिक करते हुए साम्राज्ञी ने कहा कि सिर्फ एक बार ही नहीं, कई बार उन्होंने दुर्व्यहार किया है । यही बीच नायक भुवन केसी ने आरोप और घटना छानबिन के लिए कलाकार संघ में भी एक निवेदन पंजीकृत किया था ।
अन्ततः मुद्दा अदालत तक पहुँच गई है । नायक भुवन केसी का कहना है कि नायिका साम्राज्ञी ने अनावश्यक आरोप लगाकर उनकी चरित्र–हत्या की है, क्षतिपुर्ति स्वरुप उनको १० करोड़ मिलना चाहिए ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *