ओली पुनः नेकपा एमाले पुनर्जिवित करने के लिए क्रियाशीलः प्रचण्ड

काठमांडू, २४ जुलाई । सत्ताधारी दल नेपाल कम्युनिष्ट पार्टी के अध्यक्ष तथा पूर्व प्रधानमन्त्री पुष्पकमल दाहाल प्रचण्ड ने अपने ही पार्टी के दूसरे अध्यक्ष एवं प्रधानमन्त्री केपीशर्मा ओली के ऊपर आरोप लगाए हैं कि ओली पुनः नेकपा एमलो पुर्नजिवित करने के लिए क्रियाशील हैं । उनका मानना है कि ओली के ही सक्रियता और पहल में नेकपा एमाले नामक राजनीतिक पार्टी निर्वाचन आयोग में पंजीकृत हुई है ।
पुष्पलाल स्मृति दिवस के अवसर पर शुक्रबार काठमांडू में आयोजित कार्यक्रम में बोलते हुए अध्यक्ष प्रचण्ड ने कहा– ‘पार्टी संकट में है । क्योंकि पार्टी बैठक जारी रहते समय में ही दूसरे अध्यक्ष की सक्रियता और पहल में नेकपा एमाले पंजीकृत हुई है ।’ उन्होंने यह भी कहा कि पार्टी बैठक जारी रहते वक्त ही प्रधानमन्त्री ओली ने अपने निकट कार्यकर्ता को सड़क में उतार कर जिन्दावाद और मुर्दावाद का नारा लगाया है ।

