Wed. Aug 26th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

टिकटॉक पर वीडियो बनाकर उसे सोशल मीडिया पर शेयर करने के आरोप में 5 महिलाओं पर जुर्माना

 

 

मिस्त्र की अदालत ने टिकटॉक पर वीडियो बनाकर उसे सोशल मीडिया पर शेयर करने के आरोप में 5 महिलाओं पर जुर्माना लगाया है साथ ही दो साल की सजा भी सुनाई है। इन पांचों महिलाओं पर तीन लाख इजिप्टियन पाउंड (भारतीय मुद्रा में लगभग 14 लाख रुपये) का जुर्माना भी लगाया गया है।

इन महिलाओं पर जो आरोप लगाया गया था उसके अनुसार इन्होंने टिकटॉक पर जो वीडियो बनाकर उसे सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर शेयर किया था उसमें अश्लीलता परोसी गई थी। पारिवारिक मूल्यों और सिद्धांतों का उल्लंघन किया गया था, लोगों की भावनाएं भड़काने का भी काम किया गया था। इन्हीं चीजों को ध्यान में रखते हुए उन पर ये कार्रवाई की गई। अदालत ने महिलाओं के वीडियो पोस्ट करने में मदद करने के आरोप में तीन पुरुषों को दोषी पाया। इन पर भी कार्रवाई की जाएगी।

यह भी पढें   भारत चीन सीमा विवाद पर चर्चा के लिए आज डोभाल बीजिंग जा रहे

मिस्र के एक सरकारी वकील के मुताबिक मिस्र में पारिवारिक मूल्यों और सिद्धांतों का उल्लंघन करने, भावनाएं भड़काने और मानव तस्करी को बढ़ावा देना एक तरह से अपराध की श्रेणी में आता है यदि कोई ऐसा करता है तो वो सजा और जुर्माने का हकदार होता है। बचाव पक्ष के वकीलों ने दो महिलाओं के नाम बताए जिनमें 20 वर्षीय छात्र हानीन होसाम और 22 वर्षीय मोवादा अल-अधम शामिल हैं। जबकि अन्य तीन महिलाओं ने सोशल मीडिया खाता चलाने में मदद की।

यह भी पढें   प्रतिनिधि सभा की बैठक अनिश्चितकाल के लिए स्थगित

इनमें हनीम और मोवादा ने टिकटॉक पर 15 सेकंड की क्लिप में कारों के भीतर मेकअप पोज देने, रसोई में नृत्य करने और स्किट में मजाक करते हुए ख्याति अर्जित की थी। इन सभी को फर्जी खबरें प्रसारित करने या अनैतिकता को लेकर अपराधों के लिए जेल में भी डाला जा सकता है।

 

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com