Sun. Sep 27th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

नेकपा की शक्ति संतुलन एकता के पक्ष में  है : मणि थापा

 

२९ जुलाई, काठमांडू । सत्तारूढ दल नेपाल कम्युनिष्ट पार्टी (नेकपा) का स्थायी कमिटी सदस्य मणि थापा ने बताया कि कल मंगलवार से नेकपा की शक्ति सन्तुलन एकता के पक्ष में देखा गया है ।
उन्होंने बताया कि अब हमारी पार्टी कल से एकता के तरफ उन्मुख हो चुकी है, अब इसी तेजी के साथ पाटी को आगे बढते रहना चाहिये ।
बुधवार रिपोर्टर्स क्लब नेपाल द्वारा आयोजित साक्षात्कार में बोलते हुये थापा ने जिक्र किया कि हम किसी भी गुट में नहीं हैं । हम सदैव एकता के पक्ष में हैं ।
उन्होंने कहा कि हम महाधिवेशन से नया नेकपा बनाने के पक्ष में हैं । अब की एकता महाधिवेशन से नया पुस्ता में नेतृत्व हस्तान्तरण होना चाहिये ।
उन्होंने दावी करते हुये कहा कि पिछले कुछ दिनों से पार्टी के अन्दर जो बहसबाजी तथा आन्तरिक संघर्ष हुआ उससे आम जनता तथा कार्यकर्ताओं में पार्टी फूटने का भय उत्पन्न हुआ था जो अब नहीं है । पार्टी अब नहीं फूटेगी ।

यह भी पढें   संयुक्त राष्ट्र महासभा में प्रधानमंत्री बालेन का संबोधन — हिंदी अनुवाद

 

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may missed

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com