सोना के मूल्य में वृद्धि, ९९ हजार प्रति तोला में कारोबार
३० जुलाई, काठमांडू । गुरुवार नेपाली बजार में सोना का मूल्य प्रति तोला ९९ हजार रुपैया पहुंच गया है । निरन्तर बढ रहा सोना का मूल्य आज गुरुवार ९९ हजार पहुंचकर नया रिकर्ड बनाया है ।
कल बुधवार को छापा वाला सोना का मूल्य ९८ हजार ५०० में कारोबार हुआ था । तेजावी सोना का ९८ हजार ५६० में गुरुवार को कारोबार हो रहा है ।
नेपाल सोना चांदी व्यवसायी महासंघ ने जानकारी दी कि इसी प्रकार गुरुवार को चाँदी का मूल्य १२२५ रुपैया में कारोबार हो रहा है ।

