विराटनगर से काठमांडू आ रहे मालवाहक कन्टेनर त्रिशुली नदी में लापता

३० जुलाई, काठमांडू । विराटनगर से काठमांडू आ रहे मालबाहक कन्टेनर इच्छाकामना गांवपालिका–५ नाग्दीखोला के पास आज गुरुवार को त्रिशूली नदी में गिरकर लापता हो गया है ।
जिला प्रहरी कार्यालय चितवन के अनुसार ना ३ ख ८९८७ नम्बर का कन्टेनर और काठमांडू से नारायणगढ के तरफ आ रहे ना ६ ख ५६८७ नम्बर का ट्रक एकापस में उसी स्थान में टकराने से कन्टेनर त्रिशुली में गिरा है ।
ट्रक का चालक सामान्य घायल है । प्रहरी के अनुसार उसका इलाज स्थानीय मेडिकल में हो रहा है । कन्टेनर में भाटभटेनी सुपरमार्केट का सामान था ।
जीला प्रहरी कार्यालय का प्रवक्ता सूर्यबहादूर थापा ने जानकारी दी कि लापता कन्टेनर का खोज तलाश हो रहा है ।

