आज मनाया जा रहा है गाईजात्रा, उपत्यका में सार्वजनिक छुट्टी
काठमाडौं ।
भाद्र कृष्ण प्रतिपदा से अष्टमी तक आठ दिन मनाने वाला परम्परागत सांस्कृतिक पर्व ‘गाईजात्रा’ आज विभिन्न कार्यक्रम आयोजना कर देशभर में मनाया जा रहा है । गाईजात्रा के अवसर में आज काठमाडौं उपत्यका में सार्वजनिक छुट्टी दी गई है ।
भाद्र कृष्ण अष्टमी के दिन तक मनाया जाने वाला इस पर्व के क्रम में प्रहसन, सामाजिक विकृति के प्रति व्यंग्यात्मक प्रदर्शन, नाचगान तथा दिवंगत व्यक्ति की याद में रामायण के करुण रस का गीत गाया जाता है ।
गाईजात्रा पर्व काठमाडौं, ललितपुर, भक्तपुर के साथ ही काभ्रे, मकवानपुर, सिन्धुपाल्चोक, नुवाकोट, दोलखा, खोटाङ, भोजपुर, इलाम, सुनसरी, मोरङ, पर्सा, कास्की, पाल्पा, दाङ आदि जिला में भी धुमधाम के साथ मनाया जाएगा । इस वर्ष कोरोना भाइरस संक्रमण के जोखिम के कारण भीड नही करने का आग्रह सरकार ने किया है ।


