Thu. Jun 25th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

रिया चक्रवर्ती तांत्रिक से सुशांत का इलाज कराती थी

 

सुशांत सिंह राजपूत सुसाइड केस की जांच अब सीबीआई के हाथ में है, वहीं दूसरी ओर मुख्य आरोपी रिया चक्रवर्ती से ईडी ने पूछताछ शुरू कर दी है। इसके साथ बिहार से जांच को मुंबई गई एसआईटी भी पटना लौट आई है। एसआईटी टीम ने वहां कई लोगों से बयान लिए हैं। इस बयान में कई बड़े खुलासे हुए हैं। पता चला है कि सुशांत के घर में एक तांत्रिक भी आता था तो पूजा-पाठ के अलावा सुशांत का इलाज भी करता था।

महीने में दो-तीन बार आता था तांत्रिक :

कर्मियों ने एसआईटी को इसकी जानकारी दी कि रिया चक्रवर्ती तांत्रिक से भी सुशांत का इलाज कराती थी। सुशांत से यह कहा जाता था कि पूजा पाठ के अलावा तांत्रिक सभी परेशानियों का इलाज करेगा। महीने में दो से तीन बार तांत्रिक घर पर आता था।

यह भी पढें   जहाँ शिव और बुद्ध मिलते हैं: काठमांडू घाटी की दिव्यता : डा.विधुप्रकाश कायस्थ

रिया और सुशांत की सीडीआर की पड़ताल से सामने आई कई बातें
बिहार के लाल अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत और उनकी अभिनेत्री गर्लफ्रेंड के मोबाइल नंबरों की कॉल डिटेल रिकॉर्ड (सीडीआर) की पड़ताल से कई चीजें सामने आई हैं। सियासी और पुलिस महकमे में रिया चक्रवर्ती की पैठ की चर्चा काफी पहले से थी। सूत्रों की मानें तो जब पुलिस टीम ने कॉल डिटेल रिकॉर्ड की पड़ताल की तो पता चला कि रिया की बातचीत मुंबई पुलिस के एक डीसीपी और फिल्म डायरेक्टर महेश भट्ट से होती थी।

सुशांत की मौत के बाद वह लगातार डीसीपी के संपर्क में थी। बीते 21 जून से 18 जुलाई तक रिया पुलिस अफसर के संपर्क में रही। दो बार पुलिस अधिकारी ने खुद ही रिया को कॉल की, जबकि रिया ने भी उन्हें दो बार कॉल की है। पुलिस अधिकारी ने एक बार रिया को मैसेज भी भेजा है। हालांकि शुक्रवार को जब यह नया खुलासा हुआ तो पुलिस अधिकारी ने अपनी सफाई दी और कहा कि सुशांत मामले की जांच के लिए उन्होंने ये कॉल की थी। इसका कोई गलत अर्थ नहीं निकाला जाना चाहिए।

यह भी पढें   सीपीएन-यूएमएल उपाध्यक्ष विष्णु पौडेल की गिरफ्तारी पर केपी शर्मा ओली की तीखी प्रतिक्रिया

पिठानी ने ऑनलाइन सर्च कर ताला तोड़ने वाले को बुलाया था:
सुशांत के करीबी सिद्धार्थ पिठानी ने उनकी मौत के दिन मोबाइल पर ताला तोड़ने वाले को ऑनलाइन सर्च कर उसे बुलवाया था। इसके बाद सुशांत के फ्लैट का ताला तोड़ा गया और सभी अंदर घुसे। सबसे पहले पिठानी ही सुशांत के कमरे में गया था। इस बात की जानकारी एसआईटी को सुशांत के ही कर्मियों ने दी थी।

पिठानी-रितेश से होगी पूछताछ:
ईडी ने इस मामले में राजपूत के दोस्त सिद्धार्थ पिठानी को भी पूछताछ के लिए समन जारी किया है। पिठानी को शनिवार को पेश होना है। पिठानी एक आईटी पेशेवर है जो सुशांत के साथ उनके कमरे में रह चुका है। बताया जा रहा है कि पिठानी इस समय मुंबई से बाहर है। हालांकि वह मुंबई पुलिस के समक्ष अपना बयान दर्ज करा चुके हैं।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *