जलेश्वर में पांंच भेन्टिलेटर के साथ साथ आइसीयु सन्चालित
१६ गते, महोत्तरी । कोरोना विशेष अस्पताल जलेश्वर में पाँच भेन्टिलेटर जडान किया गया है । अस्पताल व्यवस्थापन समिति का अध्यक्ष सुरेश पाण्डे ने जानकारी दी कि प्रदेश २ में कोरोना सङ्क्रमण से अत्यधिक खतरा नहीं हो इसलिए महोत्तरी के सदरमुकाम जलेश्वर स्थित कोरोना विशेष अस्पताल में भेन्टिलेटर जडान किया गया है ।
प्रदेश सरकार के सामाजिक विकास मन्त्रालय के आर्थिक सहयोग में कोभिड अस्पताल में भेन्टिलेटर के साथ साथ आइसीयु सेवा सञ्चालन में लाया गया है ।
फिलहाल अस्पताल में ४२ लोग कोरोना सङ्क्रमित उपचाररत हैं जिसमें से ४, ५ व्यक्ति में ही कोरोना का लक्षण दिखाई दे रहा है । अन्य सभी की अवस्था सामान्य है ।

