फोन करते करते छत से गिरकर एक व्यक्ति की मौत
१७ अगस्त, बुटवल । रुपन्देही में घर के छत से गिरकर एक व्यक्ति की मृत्यु हुई है । सिद्धार्थनगर नगरपालिका–१२ प्रहरी टोल का २३ वर्षीय विकास जयसवाल की छत से गिरने से मृत्यु हुई है ।
पुलिस ने जानकारी दी कि जयसवाल अपने तीन तल्ला घर के छत पर फोन में बात कर रहा था और अचानक बात करते करते छत से गिरकर घायल हो गया । उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया परन्तु उपचार के क्रम में ही उसकी मौत हो गई ।
प्रदेश प्रहरी कार्यालय, दाङ का प्रवक्ता एवं प्रहरी वरिष्ठ उपरीक्षक राजकुमार बैदवार ने जानकारी दी कि उपचार के लिए जयसवाल को भैरहवा स्थित यसनिभर्सल मेडिकल कलेज ले जाया गया पर नहीं बच पाया । घटना के सम्बन्ध में अनुसन्धान चल रही है ।

