Fri. Jul 24th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

आईपीएस ह्र्दयकान्त बने सीमावर्ती जिला अररिया का एसपी 

 

हिमालिनी प्रतिनिधि ( अररिया) । बिहार में 17 आईपीएस अधिकारियों का ट्रांसफर कर दिया गया है. गृह विभाग की ओर से तबादले की अधिसूचना जारी कर दी गई है. इस खबर में ट्रांसफर की पूरी लिस्ट नीचे दी हुई है.
गृह विभाग की ओर से जारी अधिसूचना के मुताबिक एडीजी, आई और कई जिलों के पुलिस अधीक्षक का तबादला किया गया है. कुल 17 आईपीएस अधिकारियों का तबादला हुआ है. आईजी एमआर नायक को रेलवे का पुलिस महानिरीक्षक बनाया गया है. खगड़िया की एसपी मीनू कुमारी को जहानाबाद का पुलिस अधीक्षक बनाया गया है. हर किशोर राय को पुलिस अधीक्षक सारण से पुलिस अधीक्षक भोजपुर बनाया गया है. प्रमोद कुमार मंडल को बीएमपी-3 के समादेष्टा से जमुई का एसपी बनाया गया है. मनीष को एसपी जहानाबाद से हटाकर पुलिस अधीक्षक वैशाली बनाया गया है.
धूरत सायली सावला राम को पुलिस अधीक्षक अररिया से तबादला कर पुलिस अधीक्षक सारण बनाया गया है. दीपक वर्णवाल को औरंगाबाद एसपी के औरंगाबाद से ट्रांसफर कर पुलिस अधीक्षक विशेष शाखा के पद पर पदस्थापित किया गया है. सुधीर कुमार पोरिका को एसपी औरंगाबाद बनाया गया है.
पुलिस अधीक्षक वैशाली गौरव मंगला को पुलिस अधीक्षक राज्य अपराध अभिलेख ब्यूरो के पद पर पदस्थापित किया गया है . डॉक्टर इनामुल हक को एसपी जमुई से स्थानांतरित कर सहायक निदेशक बिहार पुलिस अकादमी राजगीर भेजा गया है. राजीव रंजन-2 को एसपी बगहा से पुलिस अधीक्षक एसटीएफ, सुशील कुमार एसपी भोजपु को  समादेष्टा बिहार सैन्य पुलिस बोधगया भेजा गया है. सासाराम के एसडीपीओ हृदयकांत को पुलिस अधीक्षक अररिया के पद पर पदस्थापित किया गया है. सहायक पुलिस अधीक्षक मुजफ्फरपुर अमितेश कुमार को पुलिस अधीक्षक खगड़िया बनाया गया है और किरण कुमार एसडीपीओ सदर को पुलिस अधीक्षक बगहा  के पद पर स्थापित किया गया है.

यह भी पढें   अंडे की कीमतों में बढ़ोतरी

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *