Mon. May 4th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

सादा जीवन उच्च विचार, मानव जीवन का श्रृंगार : कमला भंसाली जैन

 

अणुव्रत चेतना दिवस पर

जीवन में अणुव्रत अपनाएं,
नैतिक, निष्ठा को पनपाएँ,
नशा मुक्त अभियान चलाएं
मैत्री, करुणा के दीप जलाएं ।
जाग उठे जन , जन का मानस,
भाग उठे हर मन का आलस ,
क्रोध, मान का रहे ना तापस
फलता रहे संयम का साहस , ।
छोटे , नियम करते काम महान,
ना हिन्दू ना मुसलमान
अपना लो जो चाहे इंसान,
मोक्ष मार्ग का यह सोपान ।
धारे, करें , स्व पर कल्याण,
सम्यक शक्ति का वरदान ,
गुरु तुलसी, का यह अवदान,
अणुव्रतों का यह आह्वान।
सादा जीवन उच्च विचार ।
मानव जीवन का श्रृंगार।
जो हमारा करे विरोध,
समझें उसको सदा बिनोद ।

यह भी पढें   बहुमत जिम्मेदारी भी है और एक चेतावनी भी : श्वेता दीप्ति
कमला भंसाली जैन
राजविराज।

कमला भंसाली जैन ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *