राष्ट्रकवि घिमिरे के निधन प्रति पूर्व राजा शाह ने किया शोक प्रकट

१९ अगस्त, काठमांडू । पूर्वराजा ज्ञानेन्द्र शाह ने राष्ट्रकवि माधवप्रसाद घिमिरे के निधन प्रति दुःख व्यक्त करते हुए बताया कि नेपाली साहित्य क्षेत्र में अपुरणीय क्षति हुई है ।
पूर्वराजा शाह का सचिवालय सदस्य फणि पाठक ने बुधबार शाह के तरफ से शोक वक्तव्य जारी करते हुए जानकारी दी कि देशभक्ति और प्रकृति प्रेम में आधारित कवि घिमिरे का अनेकों काव्य कृति सदापठनीय और मननीय योग्य है ।
शाह ने बताया कि घिमिरे के निधन से नेपाली वाङ्मय और साहित्यिक क्षेत्र में अपूरणीय क्षति हुई है । शाह ने घिमिरे का दिवङ्गत आत्मा की चिर शान्ति की कामना करते हुए शोक सन्तप्त परिवारजन प्रति समवेदना प्रकट किए हैं ।

