वीरगंज हेल्थ केयर अस्पताल में रहे दो कोरोना संक्रमित पोखर में कूद कर लापत्ता
रेयाज आलाम, वीरगंज, २३ अगस्त । वीरगंज गण्डक स्थित वीरगंज हेल्थ केयर अस्पताल में उपचारत दो कोरोना संक्रमित व्यक्ति अस्पताल से जुड़े हुए पोखर में कूद कर लापत्ता हो गए हैं । इसतरह भागनेवाले व्यक्ति हैं– वीरगंज–१६ नगंवा निवासी १९ वर्षीय छोटु तिवारी और सर्लाही जिला लालबन्दी नगरपालिका–३ स्थायी निवासी २० वर्षीय राम माझी । माझी वीरगंज–५ स्थित रामटोल में अस्थायी रुप में रहते थे ।
अस्पताल ने कहा है कि शनिबार रात २ बजे तिवारी और माझी दोनों अस्पताल के दूसरे मंजीलों से पोखर में खूद गए थे । वे लोग कूदने के बाद अस्पताल ने स्थानीय पुलिस प्रशासन को जानकारी दी थी । उसके बाद उन लोगों की खोजी जारी है ।
स्मरणीय है, कोरोना संबंधी लक्षण दिखाई देनेवालों को वीरगंज आदर्शनगर स्थित राणीसती धर्मशाला में निर्मित आइसोलेशन सेन्टर में रखा जाता है । अगर किसी को उपचार की जरुरत है तो उन लोगों को अस्पताल भर्ती की जाती है । ऐसे ही क्रम में उन लोगों को भी अस्पताल भर्ती की गई थी । पुलिस ने कहा है कि लापत्ता दोनों की खोजी हो रही है । अगर उन लोगों के बारे में किसी के पास कोई जानकारी है तो पुलिस को खबर करने के लिए भी पुलिस प्रशासन ने अनुरोध किया है ।

