भारत से अवैध रुप में नेपाल लाए गए भैंस और पाडा भिस्वा पुलिस ने लिया नियन्त्रण में
वीरगंज, २३ अगस्त । भारत से अवैध रुप में नेपाल की ओर लाए जा रहे भैंस और पाडा को सीमा पुलिस चौकी भिस्वा ने अपने नियन्त्रण में लिया है । सीमा पुलिस चौकी भिस्वा के इन्चार्ज पुलिस नायब उपरीक्षक प्रेम खत्री के अनुसार छिपरमाई गांवपालिका–५ सिकटा स्थित पुल से दो भैंस और एक पाडा को नियन्त्रण में लिया गया है ।
पुलिस अधिकारी खत्री के अनुसार गिरफ्तार किए गए भैंस और पाडा का मूल्य १ लाख से भी अधिक है । भैंस और पाडा को सबैठवा पुलिस चौकी को सौंप दिया गया है । नायब उपरीक्षक खत्री के अनुसार यही से इस की लिलाम प्रक्रिया शुरु की जाएगी ।

