डाक्टरों के साथ दुव्र्यवहार करने वाले तथा राष्ट्रीय झण्डा जलाने वाले पर कारबाई होः जनमोर्चा
२५ अगस्त, काठमांडू । कोरोना से बचाने के लिए कार्यरत चिकित्सकों के साथ विभिन्न स्थानों में हुए दुव्र्यवहार पर राष्ट्रीय जनमोर्चा नेपाल ने नींदा की है । अध्यक्ष चित्रबहादुर केसी ने मंगलवार २ बुँदे वक्तव्य जारी करते हुए मांग किया है कि कोरोना की दवा जब तक नहीं बनी है तब तक चिकित्सक अपना प्राण दाव पर लगाकर उपचार में लगे हुए हें । परन्तु उसके साथ विभिन्न स्थानों पर दुव्र्यवहार हो रहा है । जो नींदनीय है, कारबाही होनी चाहिए ।
केसी ने कहा कि डाक्टरों को डेरा, होटल तथा टोल में से भगाना तथा उसके साथ गलत व्यवहार करना ठीक नहीं है । इसका हम विरोध कर रहे हैं । इस प्रकार के व्यवहार करने वालों पर कारबाही होना अनिवार्य है ।
इसी प्रकार जनमोर्चा नेसरकार से आग्रह करते हुए कहा है कि स्वास्थ्यकर्मी तथा कोरेना से रक्षा करने वाले व्यक्तित्वों की सेवा का कदर करते हुए आवश्यक सुविधा उपलब्ध कराएं ।
जनमोेर्चा ने नेपाल का राष्टी«य झण्डा जलाने वाले दृश्य का भी नींदा किया है । उन्होंने कहा है कि उक्त भिडियो विशेष रुप से जाति तथा सम्प्रदायप्रति द्वैष फैलाने के लिए बनाया गया है । इसके लिए भी सरकार को उक्त कार्य में संलग्न अपराधियों पर कारबाई करनी चाहिए ।

