Tue. Jul 21st, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

वीरगंज में अनुगमन, ४ पसल को कारवाही, व्यापारी वर्ग आतंकित

 
वीरगंज स्थित घंटाघर/फाईल तस्वीर

वीरगंज, ११ सितम्बर । वाणिज्य आपूर्ति तथा उपभोक्ता संरक्षण कार्यालय, जिला प्रशासन कायालय और जिला पुलिस कार्यालय की ओर से शुरु संयुक्त अनुगमन टोली ने शुक्रबार भी अपनी अभियान को निरन्तरता दी है । जिसके चलते यहां कुछ व्यापारी वर्ग आतंकित हो गए हैं ।
टोली ने शुक्रबार वीरगंज महानगरपालिका स्थित मुख्य बाजार माइस्थान २ नम्बर रोड, लिंक रोड और नेशनल मेडिकल कॉलेज कौच में रहे कस्मेटिक, खाद्यान्न एवं किराना पसलों में अनुगमन कर ४ पसल को कारवाही की है । कारवाही में व्यापारी से ७० हजार जुरवाना ली गई है ।
अनुगमन टोली ने माइस्थान स्थित शान्ति जनरल स्टोर्स को ५० हजार, लिंक रोड स्थित खेमीसती जनरल सप्लायर्स एण्ड ट्रेडर्स को १० हजार, नेशनल मेडिकल कॉलेज चौक स्थित श्याम कोल्ड स्टोर और तारा कस्मेटिक जनरल स्टोर को ५–५ हजार रुपयां जुरुवना ली है । आरोप है कि उन लोगों ने पसल में मूल्य सूची नहीं रखा है और डेड स्पायर्स सामनों को विक्री–वितरण किया है ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *