कोरोना संक्रमितों की संख्या में दैनिक रेकर्ड ब्रेक, काठमांडू में ६९६ सहित देशभर १४५४ नयां संक्रमित
वीरगंज, ११ सितम्बर । पिछले दिनों काठमांडू उपत्यका में कोरोना संक्रमितों की संख्या में तीव्र वृद्धि दिखाई दे रही है । कल बिहीबार उपत्यका में ५७२ नयां संक्रमित मिल गए थे, जो दैनिक संक्रमितों की संख्या में सबसे अधिक थी । लेकिन आज यह रेडर्क भी ब्रेक हो गई है ।
स्वास्थ्य तथा जनसंख्या मन्त्रालय द्वारा शुक्रबार सार्वजनिक सूचना अनुसार पिछले २४ घंटों में काठमांडू में ६९६ नयां व्यक्ति में कोरोना संक्रमण पुष्टी हो गया है । मन्त्रालय के अनुसार काठमांडू में ६२०, ललितपुर में ३८ और भक्तपुर में ३८ नयां संक्रमित हैं ।
पिछले २४ घंटों में देशभर १४५४ नयां संक्रमित मिल गए हैं, यह भी नयां रेकर्ड है । मन्त्रालय के अनुसार पिछले २४ घंटों में १०७०१ व्यक्तियों में कोरोना परीक्षण किया गया था । मन्त्रालय के अनुसार पिछले २४ घंटों में कोरोना से ठीक होकर डिश्चार्ज होनेवालों की संख्या ९७२ है ।

