Mon. Oct 5th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

नेकपा में अब प्रचण्ड कार्यकारी अध्यक्ष, चैत्र महिना में पार्टी महाधिवेशन

 

काठमांडू, ११ सितम्बर । सत्ताधारी दल नेपाल कम्युनिष्ट पार्टी (नेकपा) स्थायी कमिटी बैठक सम्पन्न हो गया है । बैठक ने पुष्पकमल दाहाल प्रचण्ड को कार्यकारी अधिकार देने का प्रस्ताव पारित किया है । इसीतरह आगामी चैत्र महिना (चैत्र २५–३० गते) में पार्टी महाधिवेशन करने के लिए भी सहमति बनी है । इस अवधि में केपशर्मा ओली ही सरकार में नेतृत्व प्रदान करेंगे ।
अध्यक्ष द्वय केपीशर्मा ओली और प्रचण्ड की ओर से प्रस्तावित प्रस्ताव को शुक्रबार सम्पन्न बैठक ने पारित किया है । बैठक में वरिष्ठ नेता झलनाथ खनाल और माधव कुमार नेपाल सहित १३ नेताओं ने अपने–अपने मन्तव्य व्यक्त किया था । बैठक के बाद पार्टी प्रवक्ता नारायणकाजी श्रेष्ठ ने कहा कि अब पार्टी विधि और पद्धति के साथ आगे बढ़ेगी ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com