ओम्नी समूह ब्याल्क लिस्ट में
काठमांडू, १४ सितम्बर । कोरोना वायरस (कोभीड–१९) महामारी शुरु होने के बाद चर्चा में आनेवाले संस्था ओम्नी बिजनेश कर्पोरेट इन्टरनेशनल (ओबीसीआई) को सार्वजनिक खरीद अनुगमन कार्यालय ने ब्याल्क लिस्ट में रख दिया है । इस समूह को ओम्नी समूह के रुप में जाना जाता है । कोरोना वायरस रोकथाम तथा नियन्त्रण के लिए आवश्यक स्वास्थ्य सामाग्री खरीद संबंधी प्रसंग में ओम्नी समूह चर्चा में आया था ।
सत्ताधारी दल संबंध नेता तथा सत्ता में महत्वपूर्ण मन्त्रालय संचालन करनेवाले मन्त्री के पारिवारिक सदस्य द्वारा संचालित ओम्नी समूह को ही स्वास्थ्य सामाग्री खरीद संबंधी ठेका देने के लिए राजनीतिक वृत्त भरमग्दूर प्रयास किया गया था । स्वास्थ्य सेवा विभाग ने ओम्नी के साथ चीन से स्वास्थ्य सामाग्री लाने के लिए सम्झौता भी हुई थी । लेकिन बाजार मूल्य से अधिक मूल्य में सामाना लाया जा रहा है, ऐसा कहकर सरकार के विरुद्ध चारो ओर आलोचना होने के बाद विभाग ने सम्झौता रद्द किया था ।
उसके बाद भी ओम्नी के विरुद्ध आवाज बंद नहीं हो सका । ओम्नी समूह को ब्याल्क लिस्ट में रखने के लिए सदन से लेकर सडक तक आवाज उठ रही थी । उसको ब्याल्क लिस्टेड होने से बचाने के लिए सत्ताधारी दल के नेताओं से भी प्रयास हो रहा था । अन्ततः कल सोमबार से लागू होने की सूचना जारी करते हुए सार्वजनिक खरीद अनुगमन कार्यालय ने ओम्नी समूह को १ साल के लिए व्याल्क लिस्ट में रख दिया है । अब ओम्नी समूह १ साल तक कोई भी सार्वजनिक खरीद प्रक्रिया में सहभागी नहीं हो सकती ।

