Mon. Apr 20th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

वीरगंज स्थित सीमा नाका में कडाई आज भी आवश्यक हैः यादव

 

वीरगंज, १८ सितम्बर । प्रतिनिधिसभा सदस्य प्रदीप यादव ने कहा है कि वीरगंज में बाजार तो खुला है, लेकिन सीमा क्षेत्र में कडाई करने की आवश्यकता आज भी है । जिला समन्वय समिति पर्सा में आयुर्वेदिक औषधी हस्तान्तरण कार्यक्रम को सम्बोधन करते हुए उन्होंने ऐसा कहा है ।
स्थानीय प्रशासन से अनुरोध करते हुए सांसद् यादव ने कहा कि पर्सा जिला स्थित खुला सीमा नाका से भारत की ओर आवत–जावत जारी है, जो दिन प्रति दिन बढ़ रही है, इसमें नियन्त्रण आवश्यक है । उन्होंने आगे कहा– ‘मैं खूद सशस्त्र पुलिस के डीआईजी तथा स्थानीय सुरक्षा निकाय के प्रमुखों के साथ सीमा अनुगमन के लिए गया था, उस समय कोई भी नहीं थे । लेकिन सुनने में आया है कि हम लोग आपस होते ही सीमा क्षेत्र में चहल–पहल शुरु हो चुका है । अगर ऐसी अवस्था जारी रहेगी तो कोरोना संक्रमण नियन्त्रण नहीं किया जा सकता । सीमा नाका में कडाई आवश्यक है ।’
सांसद् यादव ने कहा है कि कुछ समय वीरगंज में कोरोना की अवस्था भयावह थी, आज नियन्त्रण में आ रहा है । उनका मानना है कि अगर सीमा नाका में कडाई नहीं की तो पुनः परिस्थिति भयावह हो सकती है । स्थानीय सर्वसाधारण से भी उन्होंने आग्रह किया है कि सरकार द्वारा प्रस्तुत गाइडलान को पालना कर कोरोना नियन्त्रण में सहयोग करें ।
कार्यक्रम को सम्बोधन करते हुए जिला समनव्य समिती के सभापति नेक महमद अंसारी ने कहा कि वीरगंज स्थित कोभिड अस्पताल में रहे मरीज और होम आइसोलेशन में रहे मरीजों को आयुर्वेदिक औषधी प्रदान करनी चाहिए । जिल्ला आयुर्वेद स्वास्थ्य केन्द्र वीरगञ्ज पर्सा ने कोभिड एक्शन टिम क्याट की पहल में अस्थायी कोभिड गण्डक अस्पताल को आयुर्वेदिक औषधी हस्तानतरण कार्यक्रम में डा. दिपक चौरसीया, डा. रमेश मिश्रा, क्याट के सदस्य तबरेज अहमद, सञ्जीव मिश्रा जैसे व्यक्तित्व की उपस्थिति रही । कार्यक्रम का सहजिकरण समाजवादी पार्टी के युवा नेता निखिल वर्णवाल ने किया ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *