वीरगंज में पर्यटन क्षेत्र पुनर्उद्धार विषयक अन्तरक्रिया
रेयाज आलाम, वीरगंज । सितम्बर २७
वीरगंज में पर्यटन क्षेत्र पुनर्उद्धार विषयक अन्तरक्रिया आयोजन किया गया है । कार्यक्रम में प्रदेश नं. २ केन्द्रीय पर्यटकीय स्थल और उसका विकास संबंधी विषयों को लेकर चर्चा की गई । विश्व पर्यटन दिवस के अवसर पर भिजिट मधेश नेपाल ने इस तरह का कार्यक्रम आयोजन किया है । उद्योग तथा वातावरण मन्त्रालय प्रदेश नं. २, वीरगंज महानगरपालिका, भिस्वा युवा क्लब वीरगंज की सहकार्य में कार्यक्रम आयोजित रहा ।
कार्यक्रम को सम्बोधन करते हुए वीरगंज महानगरपालिका के मेयर विजय कुमार सराबगी प्रदेश नं. २ एवं वीरगंज में रहे नयां पर्यटकीय स्थलों की पहचान, पहचान में रहे पर्यटकीय स्थलों की विकास और संरक्षण के लिए लिए जोर दिया । मेयर सराबगी का कहना है कि कोरोना वायरस के कारण प्रभावित स्थानीय पर्यटन को पुनर्उथान के लिए संयुक्त प्रयास आवश्यक है । इसके लिए सहकार्य के लिए भी उन्होंने आग्रह किया ।
इसीतरह कार्यक्रम को सम्बोधन करते हुए वीरगंज उद्योग वाणिज्य महासंघ के उपाध्यक्ष सुवोध गुप्ता ने कहा कि वीरगंज पूरे देश के लिए प्रवेश द्वार है, लेकिन यहां अपेक्षा अनुसार पर्यटकों की आगमन नहीं है और इसके लिए राज्य की ओर से कोई प्रयास भी नहीं हो रहा है । उनको मानना है कि आर्थिक और औद्योगीक क्षेत्र में पर्यटकीय आकर्षण की संभावना भी अधिक रहती है, लेकिन स्रोत–साधन की उचित सदुपयोग की अभाव और राजनीतिक खिचातानी के कारण उचित व्यवस्थापन नहीं हो रहा है ।
कार्यक्रम में वीरगन्ज बौद्ध समिति के उपाध्यक्ष एवं नागरिक समाज के अगुवा तथा प्राध्यापक डा. दिपक शाक्य ने कहा कि वीरगंज में आन्तरिक पर्यटकों की संभावना अधिक है । इसीतरह भिजिट मधेश नेपाल के संयोजक एवं कार्यक्रम के प्रमुख अतिथि ओमप्रकाश सर्राफ ने कहा कि मधेश में पर्यटकीय स्थलों की संख्या अधिक है । उनका यह भी मानना है कि उसमें से कई पर्यटकीय स्थलों की पहचान आज भी नहीं है और जो है, उसका प्रचार–प्रसार भी नहीं हो रहा है । उनका मानना है कि धार्मिक, सांस्कृतिक, प्राकृतिक और ऐतिहासिक धरोहर ही यहां की पर्यटकीय केन्द्र है, जो विश्व के लिए एक आकर्षण का केन्द्र भी है ।
भिस्वा युवा क्लब के अध्यक्ष उदय नारायण कुशवाह के स्वागत मन्तव्य से शुरु कार्यक्रम में वीरगन्ज युवा समाज के अध्यक्ष कमल चौगाई, पर्यटन पत्रकार संघ पर्सा के अध्यक्ष शंकर आचार्य, होटेल एशोसियन संघ के केन्द्रिय सदस्य माधव बस्नेत जैसे व्यक्तित्व की उपस्थिति रही । कार्यक्रम में वीरगंज महानगरपालिका–१५ भिस्वा में सरसफाई एवं वृक्षारोपण भी किया गया ।

