Sun. May 31st, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

हाथरस घटना की सुनवाई फास्ट ट्रैक कोर्ट में होगी, योगी सरकार ने किया SIT का गठन

 

क्लिक करें

 

लखनऊ, जेएनएन। हाथरस की घटना पर भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को फोन किया और इस मामले में दोषियों पर कड़ी कार्रवाई करने का निर्देश दिया। प्रधानमंत्री की पहल की जानकारी खुद सीएम योगी आदित्यनाथ ने ही दी। उन्होंने ट्वीट कर कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी ने हाथरस की घटना पर वार्ता की है और कहा है कि दोषियों के विरुद्ध कठोरतम कार्रवाई की जाए।

योगी सरकार ने किया SIT का गठन

यह भी पढें   पुराने राजनीतिक दलों को समाप्त करने की साजिश जारी : ओली

दरअसल, दुष्कर्म पीड़िता ने मंगलवार को दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल में दम तोड़ दिया था। वहां से उसका शव रात को हाथरस पहुंचा। कहा जा रहा है कि यूपी पुलिस ने शव का रात में ही अंतिम संस्कार करवा दिया। अब योगी सरकार ने मामले की जांच के लिए एसआईटी गठित कर दी। गृह सचिव भगवान स्वरूप की अध्यक्षता वाली तीन सदस्यीय एसआईटी में डीआईजी चंद्र प्रकाश और आगरा पीएसी की सेनानायक पूनम सदस्य होंगे। सीएम ने एसआईटी को घटना की तह तक जाने और सात दिन में अपनी जांच रिपोर्ट सौंपने के निर्देश दिए हैं। सीएम ने बताया कि घटना में शामिल चारों आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया गया है। सीएम ने इनके खिलाफ फास्ट ट्रैक कोर्ट में मुकदमा चलाने और जल्द से जल्द सजा दिलाने के लिए कहा है।

यह भी पढें   समग्र मधेश दो प्रदेश की व्यवस्था करें – वृषेशचन्द्र लाल

https://www.amarujala.com/lucknow/babri-masjid-demolition-case-special-cbi-court-verdict-lal-krishna-advani-murli-manohar-joshi-security-tighet-in-ayodhya babri masjid case,babri masjid demolition,babri masjid verdict,babri masjid news,babri masjid ...

16 दिन बाद जिंदगी से जंग हार गई पीड़िता

बता दें कि हाथरस के चंदपा क्षेत्र की दुष्कर्म पीड़िता 16 दिन बाद जिंदगी से जंग हार गई। उसने दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल में मंगलवार सुबह साढ़े पांच बजे अंतिम सांस ली। रात में उसका अंतिम संस्कार कर दिया गया। पुलिस इस मामले में चारों आरोपितों को जेल भेज चुकी है। देर शाम तक शव हाथरस नहीं पहुंच सका था। युवती की मौत से लोगों में जबर्दस्त आक्रोश है। आरोपितों को फांसी देने की मांग को लेकर हाथरस में कई जगह प्रदर्शन हुए।

यह भी पढें   आज से लगातार चार दिनों का सार्वजनिक अवकाश

 

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *